गोरी नदी में बहा BRO जवान, देर शाम तक तलाश करती रही रेस्क्यू टीम

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: छुट्टी पर घर आए बीआरओ  जवान मंगलवार को गोरी नदी में बह गया. स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने जवान की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है.

पिथौरागढ़ की बंगापानी तहसील का रहने वाला बीआरओ जवान राजेंद्र सिंह अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे. राजेंद्र सिंह इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था. राजेंद्र सिंह यही पर एक मकान बनावा रहा था. मकान का निर्माण कार्य देखने के लिए राजेंद्र सिंह गोरी नदी के किनारे गया था. इसी दौरान अचानक नदी को जलस्तर बढ़ गया और वो नदी में बह गया. राजेंद्र के नदी में बहने की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई. स्थानीय पुलिस एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंची और राजेंद्र की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट: 5 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, प्रशासन ने जारी किया आदेश

टीम ने राजेंद्र को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया. अंधेरा होने के कारण शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया. बुधवार को फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण का जीवन हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: गोकुलानंद उपाध्याय