गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम ने पुलिस के साथ मिलकर 150 किलो गोवंश के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: उत्तराखंड में गोवंश संरक्षण स्क्वायड का गठन होने के बाद से लगातार गोवंश हत्यारे पुलिस के हत्थे चढ़ा रहे हैं. रविवार सुबह गढ़वाल परिक्षेत्र की गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम को सूचना मिली की सलेमपुर क्षेत्र में कुछ लोग एक घर में गोवंश काट रहे हैं. इस सूचना के आधार पर पहुंची टीम ने मौके से करीब 150 किलो गोवंश के साथ चार जिंदा पशुओं बरामद किया. टीम ने मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

गोवंश स्क्वायड के उपनिरीक्षक शरद सिंह और उप निरीक्षक आशीष कुमार को रविवार सुबह सूचना मिली कि सलेमपुर क्षेत्र में इकराम नामक व्यक्ति की ढेर में गोवंश को काटा जा रहा था. मौके पर पहुंची टीम ने करीब डेढ़ क्विंटल गोवंश बरामद किया है. टीम ने मौके से चार गोवंश बरामद किए, जिन्हें काटने की तैयारी थी. टीम ने मौके से वह स्कूटर भी बरामद किया है, जिस पर रखकर मांस को सप्लाई किया जाता था.

यह भी पढ़ें 👉  दो सगी बहनों का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, भाई गिरफ्तार

मौके से तीन तस्करों को भी पुलिस ने दबोचा है. कोतवाली रानीपुर इंचार्ज रमेश तनवार ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad