गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय में सात अक्टूबर से चार दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेले का आयोजन होगा

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय सात अक्टूबर से 110वें अखिल भारतीय किसान मेले का आयोजन करने जा रहा है. ये मेला चार दिन चल तक चलेगा. इस मेले में किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देने का साथ ही बीज, पेड़-पौधे और कृषि के आधुनिक यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिन्हें किसान ले भी सकते हैं. इस बार मेला फिजिकल रूप में होगा.

कोरोना के कारण पिछले साल किसान मेला ऑनलाइन आयोजित किया गया. हालांकि इस बार फिजिकल रूप से आयोजित किया जा रहा है. किसान मेले को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन तैयारियों में जुटा हुआ है. चार दिन चलने वाले इस मेले का समापन 10 अक्टूबर को होगा.

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मेले के लिए विश्विद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है. मेला पहले की तरह भव्य नहीं होगा. मेले में कृषि से सम्बंधित ही स्टाल लगाए जाएंगे. मेले में किसानों को बीज से लेकर पौधे व नए-नए कृषि यंत्र मिल सकेंगे. इसके अलावा किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के गुर भी सिखाये जाएंगे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'

गौरतलब है कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर द्वारा रवि और खरीब की फसल की बुआई से पहले किसानों के लिए किसान मेले का आयोजन किया जाता है. इसमें देश के कई राज्यों के साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी किसान मेले में शिरकत कर जानकारियां एकत्रित करते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad