गौला खनन संघर्ष समिति का कल शीश महल गेट पर सांकेतिक धरना और प्रदर्शन का ऐलान
गौला खनन संघर्ष समिति कल करेगी शीश महल गेट का घेराव
आज गौला खनन संघर्ष समिति की बैठक मोटा हल्दु शिव मंदिर पर हुई जिसमें कई वाहन स्वामी मौजूद थे ।सबका एक स्वर था कि दिसंबर तक किसी भी हालत में खनन गेटो से फार्म नहीं बिकने दंगे जब तक कि शासन हमारी मांगें न मान लें।शीश महल गेट में फार्म बिक रहे हैं कल गौला खनन संघर्ष समिति के सभी लोग शीश महल गेट का सांकेतिक धरना और प्रदर्शन करेंगे।
गौला संयोजक रमेश चंद्र जोशी ने निगम पर आरोप लगाया कि निगम वाहन स्वामियों को दबाब बनाकर फार्म बिकवा रहा रहा हैं। शीश महल गेट पर अचानक फार्म की बिक्री बढ़ गई है जिसको लेकर कल प्रातः 11:00 शीश महल गेट में सभी वाहन स्वामी सांकेतिक धरना एवं प्रदर्शन दंगे।

बैठक में हेम चंद्र दुर्गापाल, रमेश चंद्र जोशी प्रभारी ,सुरेश जोशी अध्यक्ष, गणेश बिर खानी, कार्तिक बिरखानी ,रमेश चंद्र कांडपाल, कीर्ति पाठक, नवीन चंद्र जोशी, गोपाल दत्त, केवल चंद्र पांडे ,प्रकाश जोशी, संतोष कुमार पाठक ,गणेश चंद्र, खेमानन्द बलसुनी, मदन उपाध्याय, सुरेश जोशी, पवन पाठक ,कैलाश भट्ट ,विजय खोलिया ,मनोज सिंह बिष्ट ,ललित डोडियाल सहित दर्जनों वाहन स्वामी मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

