गौला नदी में शरारती तत्वों द्वारा केमिकल डाले जाने से बड़ी संख्या में मछलियों की मौत, पानी भी हुआ दूषित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: जमरानी स्थित गौला नदी में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नदी में केमिकल डाले जाने से बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई. मछलियों की मौत के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि जो भी लोग मछलियों की मौत के दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत राजस्व उप निरीक्षक से की है.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वहीं मछलियों के मरने से नदी का पानी भी दूषित हो गया है. लोगों का कहना है कि जमरानी स्थित गौला नदी में देर रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा केमिकल मिला दिया गया था. जिसके चलते नदी का पानी दूषित हो गया और बड़ी संख्या में मछलियां भी मर गईं.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

सुबह नदी में ग्रामीणों ने मरी मछलियां देखी तो क्षेत्र में आक्रोश फैल गया. स्थानीय निवासियों का कहना है की इस तरह की शरारत से नदी का पानी भी दूषित होता है. वहीं जहरीला पदार्थ डालकर मछलियों को मारना अपराध है. स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत राजस्व उप निरीक्षक से की है. जिसके बाद पूरे मामले की जांच उप निरीक्षक कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad