गौशाला बनाने के लिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था पदाधिकारियों ने दीपक रावत को दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें -

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से हल्द्वानी की सड़कों में घूम घूम कर शहर के चौराहों में अपना जीवन यापन करने को मजबूर बेघर गायों के लिए तत्काल गौशाला बनाने के लिए संस्था पदाधिकारियों ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को ज्ञापन दिया।


इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य रितिक साहू ने संयुक्त रूप से कहा की हल्द्वानी शहर में गौशाला नहीं होने के कारण से गायों को पिछले कई वर्षों से सड़कों में घूम घूम कर शहर के चौराहों में अपना जीवन गुजर बसर करने के लिए मजबूर हो गई हैं जिस कारण से शहर की यातायात व्यवस्था कभी कभी पूर्ण रूप से सुचारू नहीं हो पाती है जिससे राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और यातायात बाधित होने से कई गाय वाहनों की चपेट में आ जाती हैं जिससे बेघर गायों और राहगीरों की जान माल का खतरा लगातार बना रहता है इसके बावजूद भी नगर निगम की तरफ से आज तक गौशाला बनाने की कोई पहल नहीं की गई है
इस दौरान ज्ञापन देने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार रितिक साहू नीलेश गुप्ता पवन शर्मा आशा शुक्ला निकिता शुक्ला अमन कुमार सुशील राय मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई