ग्राम प्रधान ने अपने चार साथियों के साथ विद्युत सब स्टेशन पहुंचकर SSO को पीटा, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

काशीपुर: नारायण नगर विद्युत सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ के साथ दभौरामुस्तकम के ग्राम प्रधान व चार अन्य लोगों ने देर रात मारपीट की. साथ ही वहां से सरकारी लॉग बुक व कंप्लेंट रजिस्टर लेकर फरार हो गए. पीड़ित एसएसओ ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील

दरअसल, आईटीआई थाना क्षेत्र के नारायण नगर विद्युत सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ जय प्रकाश ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपकर कहा कि बीती रात 11 बजे जब वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, तभी मुकुन्दपुर निवासी दभौरामुस्तकम के ग्राम प्रधान हरमन सिंह अपने चार अन्य साथियों के साथ आये. उनके साथ गाली-गलौज करते हुए बोले हमारे वहां लाइट नहीं देते हो. बिजली घर को आग लगा देंगे. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. मारपीट के बाद वह लोग बिजलीघर में रखी लॉग बुक और शिकायत पुस्तिका लेकर फरार हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण का निष्काम कर्म का संदेश युगों-युगों तक करेगा मार्गदर्शन

आईटीआई थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ग्राम प्रधान व उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आईटीआई थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad