ग्राहक बन शराब की दुकान पर पहुंचे SDM, ओवर रेटिंग पर की कार्रवाई

खबर शेयर करें -

बेरीनाग: गंगोलीहाट में शराब की दुकान में मूल्य से अधिक दामों पर शराब बेचे जाने की शिकायत लगातार प्रशासन को मिल रही थी. जिसके बाद आज एसडीएम सुंदर सिंह खुद ग्राहक बनकर शराब की दुकान पर पहुंचे. जब उन्होंने शराब की बोतल खरीदी तो उन्हें भी मूल्य से अधिक दामों पर शराब दी गई. जब शराब विक्रेता से अधिक दामों पर बेचने की जानकारी मांगी तो वो कोई भी जबाब नहीं दे पाए.

जिसके बाद एसडीएम ने थानाध्यक्ष और तहसीलदार को मौके पर बुलाया. एसडीएम ने तत्तकाल कार्रवाई करने के आदेश दिए. साथ ही शराब विक्रेताओं को जमकर फटकार भी लगाई गई. एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि अधिक मूल्य पर शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी. जिस पर कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?

अधिक मूल्य में शराब बेचने और शराब विक्रेता पर कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है. किसी भी हालत में अधिक मूल्य में शराब बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. एसडीएम की इस कार्रवाई से शराब विक्रेताओं में हडकंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार