ग्रेड पे लागू होते ही उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों की सैलरी में 20 हजार तक की होगी वृद्धि, समझिए पूरा गणित

खबर शेयर करें -

देहरादून: पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साल 2001 में भर्ती पुलिस कर्मियों को दीवाली का तोहफा दिया है. सीएम धामी ने इन पुलिसकर्मियों की 4600 ग्रेड पे की मांग को मांग मान लिया है. मुख्यमंत्री द्वारा ग्रेड पे को मंजूरी मिलते ही पुलिस कर्मियों खुशी का माहौल है. हालांकि, वर्ष 2002 में भर्ती हुए पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे के मामले पर अभी कोई निर्णय नहीं आया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2002 वाले इस मामले पर एक विशेष समिति समीक्षा करेगी.

यह भी पढ़े 👉 कार्यकर्ता करेंगे जिसका स्वागत, उसकी होगी एंट्री : हरीश रावत

ग्रेड पे लागू होते ही पुलिसकर्मी मालामाल हो जाएंगे. वर्तमान समय में वर्ष 2001 और 2002 में भर्ती हुए पुलिसकर्मियों को 50 से ₹51,000 टोटल सैलरी मिलती है. ऐसे में 2001 में भर्ती होने वालों का 4600 ग्रेड पे लागू होने से सैलरी में ₹15,000 की बढ़ोत्तरी हो जाएगी.

यानी 20 वर्ष सेवा पूरे हुए ग्रेड पे वाले पुलिस कर्मियों की तनख्वाह सीधे ₹65,000 हो जाएगी. वहीं, ग्रेड पे लागू होने की स्थिति में HR यानी हाउस रेंट जो अभी तक इन पुलिसकर्मियों को प्रतिमाह 3100 मिलता है, वह सीधे ₹5000 प्रति माह हो जाएगा.
यह भी पढ़े 👉 प्रदेश की सियासत में खलबली, एक-दूसरे के विधायकों से संपर्क साधने में लगीं BJP-कांग्रेस

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा

दूसरी ओर 4600 ग्रेड पे लागू होने की स्थिति में इन पुलिसकर्मियों का आगे अभी सेवाकाल कम से कम 20 साल का है. जिसके चलते आगे भी प्रमोशन ना होने की सूरत पर ग्रेड पे आगे भी बढ़ सकता है, जिसके कारण रिटायरमेंट पर सैलरी उस समय ग्रेड पे के मुताबिक जितनी बढ़ी हुई होगी. ऐसे में रिटायरमेंट के समय जितनी अधिक बढ़ी हुई सैलरी होगी उसके हिसाब से 50 फ़ीसदी पेंशन राशि का लाभ मिलेगा.

यानी 20 वर्ष सेवा पूरे हुए ग्रेड पे वाले पुलिस कर्मियों की तनख्वाह सीधे ₹65,000 हो जाएगी. वहीं, ग्रेड पे लागू होने की स्थिति में HR यानी हाउस रेंट जो अभी तक इन पुलिसकर्मियों को प्रतिमाह 3100 मिलता है, वह सीधे ₹5000 प्रति माह हो जाएगा.वहीं, दूसरी ओर 4600 ग्रेड पे लागू होने की स्थिति में इन पुलिसकर्मियों का आगे अभी सेवाकाल कम से कम 20 साल का है. जिसके चलते आगे भी प्रमोशन ना होने की सूरत पर ग्रेड पे आगे भी बढ़ सकता है, जिसके कारण रिटायरमेंट पर सैलरी उस समय ग्रेड पे के मुताबिक जितनी बढ़ी हुई होगी. ऐसे में रिटायरमेंट के समय जितनी अधिक बढ़ी हुई सैलरी होगी उसके हिसाब से 50 फ़ीसदी पेंशन राशि का लाभ मिलेगा.

वर्ष 2001भर्ती पुलिस जवानों का ग्रेड पे मामला पेचीदा: बता दें वर्ष 2001 में लगभग 1500 पुलिसकर्मी विभाग में भर्ती हुए थे. ऐसे में इनमें से जो लोग प्रमोशन पाकर दरोगा नहीं बने उनके कार्यकाल के इसी माह अक्टूबर 2021 को 20 साल पूरे हो रहे हैं. इसी कारण उनको सब इंस्पेक्टर पद के बराबर 4600 ग्रेड पे देने का मामला लंबित चल रहा था, जिस पर आज मंजूरी दे दी गई है. मुख्यमंत्री ने पुलिस शहीदी स्मृति दिवस पर इसकी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा वर्ष 2001 में भर्ती हुए जवानों के ग्रेड पे का मामला बेहद पेचीदा था. जिसके कारण उनका ग्रेड पे 4600 लागू कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा

समिति करेगी 2002 में भर्ती कर्मियों के ग्रेड पे की समीक्षा: वहीं, दूसरी तरफ वर्ष 2002 में भर्ती हुए पुलिसकर्मियों की भी 20 साल सेवा का कार्यकाल आगामी अप्रैल 2022 को पूरा हो रहा है. ऐसे में उनका भी ग्रेड पे का मामला आंदोलनरत है. इस मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए एक विशेष समिति समीक्षा कर आगे कोई निर्णय लेगी.

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा

4600 ग्रेड-पे लागू होने से मनोबल ऊंचा होगा: उधर वर्ष 2001 में भर्ती हुए पुलिस जवानों के 4600 ग्रेड पे को मुख्यमंत्री द्वारा मंजूरी मिलने पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि इसके दूरगामी परिणाम बेहद सकारात्मक होंगे. ग्रेड पे का मसला काफी जरूरी था. ऐसे में जवानों का मनोबल इससे ऊंचा होगा.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad