घर पर ही चरस बनाकर नशेड़ीयो तक पहुंचाता था नशे की डोज, पुलिस ने किया मिशन को फेल

एक लाख की चरस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा नशे का सौदागर

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा, काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।कुंडा पुलिस ने एक लाख की चरस समेत एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने आज अपने कार्यालय में बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 18 जुलाई की शाम थाना कुण्डा पुलिस थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, कांस्टेबल मनोज जोशी, चन्दन सिंह के साथ नई अनाज मण्डी के पिछले गेट पर ढेला नदी को जाने वाले कच्चे रास्ते पर कदीर अहमद पुत्र कबीर अहमद, निवासी ग्राम- लोधीपुरा नायक, थाना- टांडा, जिला रामपुर( उत्तर प्रदेश), उम्र- 45 वर्ष को करीब 01 किलोग्राम चरस (सुल्फा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को पूछताछ में अभियुक्त कदीर अहमद ने बताया कि वह खुद ही अपने घर पर इस चरस को बनाता था और पर्याप्त मात्रा में बन जाने पर अधिक लाभ कमाने के लालच में चरस को काशीपुर जसपुर, ठाकुरद्वारा आदि स्थानों पर नशेड़ियों को सप्लाई करता था। गिरफ्तारी के समय भी वह इस चरस को काशीपुर में बेचने आ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

उन्होंने बताया कि इस बरामद चरस की कुल बाजार कीमत करीब 10,0000/- रू० (एक लाख रू०) है। चरस बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कुण्डा पर मु०- FIR NO. 179/2022 धारा- 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। इससे पूर्व 4 जुलाई को थाना कुण्डा पुलिस द्वारा अभियुक्त मौ० आसिफ पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी ग्राम- बेरखेड़ा ,थाना स्योहारा, जनपद- बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को भी भारी मात्रा में नशे की कुल 9072 गोलियों के साथ और 12 जुलाई को अभियुक्त चन्द्रपाल पुत्र राम प्रसाद, निवासी ग्राम- बाबरखेड़ा थाना कुण्डा ,जनपद ऊधमसिंह नगर को 160 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान