घर में अकेली शादीशुदा महिला के साथ नौकर ने कर दिया कांड, सब्जी काटने के लिए बोला तो उसे ही काट डाला

खबर शेयर करें -

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में एक नौकर ने घर में अकेली शादीशुदा महिला को चाकू और फासुल से काटकर मार डाला और घर में ताला लगाकर फरार हो गया। मामला महुआ थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार का है।

हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने नौकर को धारधार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

सब्जी काटने के लिए बोला तो मालकिन को ही काट डाला

जानकारी के अनुसार, लॉकर में महिला 20 हजार रुपये रखी थी। नौकर पैसे मांग रहा था, जिसे देने से मालकिन ने इनकार कर दिया। महिला ने नौकर को सब्जी काटने के लिए कहा। नाराज नौकर ने चाकू और फासुल से सब्जी की बजाय महिला को ही काट डाला। बेरहमी से हत्या कर नौकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग हत्याकांड: होटल में मृत मिली हरियाणा की महिला थी 5 माह की गर्भवती; पति और दोस्त पर हत्या का मुकदमा दर्ज

पैसे देने से मना करने पर नाराज था नौकर

बताया जा रहा है कि मालकिन ब्यूटी कुमारी ने पैसे देने से मना किया तो नौकर मोनू ने सीधे मालकिन के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। कुछ देर तक किचन से लेकर बाथरूम तक मालकिन और नौकर के बीच हाथापाई हुई। बचाव के लिए ब्यूटी कुमारी ने भी मोनू के ऊपर दूसरे चाकू से हमले किए लेकिन कई चाकू लगने के बाद मोनू ने सीधे ब्यूटी कुमारी के गले पर चाकू मार दिया जिसके कारण , मालकिन की मौत हो गई। नौकर ने घर को बाहर से ताला मारकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मोमोज और चाप खाने के बाद दो मासूम भाई-बहन की मौत; 10 दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

पति ने घर का ताला तोड़ा तो उड़ गए होश

ताला तोड़कर जब अंदर दाखिल हुए ब्यूटी कुमारी के पति तो देखा कि पूरे घर में खून ही खून है और बाथरूम में ब्यूटी खून से लटपट मृत पड़ी हुई है। घटना की जानकारी विपिन सिंह द्वारा स्थानीय थाना को दिया गया। मौके पर पुलिस पहुंची मामले की जांच पड़ताल किया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर:जमीनों के फर्जी खेल का पर्दाफाश, गणपति की टीम ने चार गैंगस्टर दबोचे

एसपी ने दी ये जानकारी

यह घटना 13 अगस्त की रात्रि में करीब 9:00 बजे के आसपास हुई थी। पुलिस ने 3 दिन के अंदर महिला के हत्याकांड का खुलासा किया है। एसपी हर किशोर राय ने बताया कि नौकर ने लॉकर से पैसा न देने पर घटना को अंजाम देने की कबूल की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad