घर से मॉर्निंग वॉक को निकले रिटायर्ड बैंक कर्मचारी की हाइड्रा से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

काशीपुर। घर से मॉर्निंग वॉक को निकले रिटायर्ड बैंक कर्मचारी की हाइड्रा से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। बैंक कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने हाइड्रा चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद

रिटायर्ड बैंक कर्मचारी गिरीश चंद्र पाठक (78 वर्ष) निवासी आरकेपुरम कॉलोनी हमेशा की तरह आज सुबह भी वह घर से टहलने के लिए निकले थे। सुबह लगभग नौ बजे वह टहल कर वापस घर लौट ही रहे थे कि इसी दौरान मानपुर रोड पर एक हाइड्रा ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद मृतक परिजनों ने हाइड्रा चालक को पकड़ लिया और थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा