घास काटने गई गर्भवती महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी

खबर शेयर करें -

बागेश्वरः चुचेर गांव में एक 22 साल की गर्भवती महिला की चट्टान से नीचे गिरकर मौत हो गई. महिला की अप्रैल महीने में ही शादी हुई थी. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है.

कपकोट के चुचेर गांव निवासी 22 वर्षीय नीमा देवी पत्नी प्रकाश कोरंगा बीते मंगलवार को लगभग 4 बजे घास काटने के लिए पास के जंगल में गई थी. देर रात तक जब नीमा देवी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की. परिजन रातभर महिला को खोजते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. वहीं, बुधवार सुबह लगभग 7 बजे महिला का शव 60 मीटर नीचे गहरी खाई में पड़ा मिला. जिसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब

जानकारी के मुताबिक महिला गर्भवती थी. उसका पति रुद्रपुर में नौकरी करता है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'