चंपावत : एसडीएम सदर अनिल चन्याल के लापता होने की सूचना, प्रशासन में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

चंपावतः एसडीएम सदर अनिल चन्याल सरकारी आवास से लापता हो गए हैं. वो सरकारी गाड़ी और मोबाइल भी घर पर छोड़ गए हैं. जबकि, उनका निजी नंबर बंद आ रहा है. सूचना पर कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी और एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा से फोन पर भी बात की है. एसडीएम सदर अनिल चन्याल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह जब स्टाफ ड्यूटी पर जाने से पहले एसडीएम सदर को लेने घर पहुंचे तो अनिल चन्याल सरकारी आवास पर मौजूद नहीं थे. बीते दो दिनों से वो अवकाश पर थे. उनके रसोइए ने पुलिस को सूचित किया. रसोइए ने पुलिस को बताया कि अनिल चन्याल अपना एक नोट छोड़कर गए हैं, जिसमें लिखा है कि उनके सरकारी फोन को आपदा प्रबंधन विभाग को दे दिया जाए क्योंकि ये उनकी प्रॉपर्टी है.

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि

मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत ने डीएम चंपावत को सर्विलांस की मदद लेने एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, ईटीवी भारत से बातचीत में एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एसडीएम सदर अनिल चन्याल की तलाश में पुलिस की टीमें बना दी गई हैं, जो उनकी तलाश कर रही हैं.