चंपावत के सोमेश जोशी की चमकी किस्मत, Dream11 से रातोंरात बने करोड़पति

खबर शेयर करें -

चम्पावत: सोमेश ने भारत और श्रीलंका के बीच रविवार रात हुए दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच के लिए ड्रीम इलेवन में टीम बनाई थी। टीम ने शानदार प्रदर्शन किया जिस वजह से उसकी टीम पहले नंबर पर आई और अब वह करोड़पति बन चुके हैं।

काफी समय बीतने के बाद फिर से उत्तराखंड का एक और युवा करोड़पति बन गया है। बीते आईपीएल में भी प्रदेश के कई युवा करोड़पति बन चुके हैं लेकिन कई लोग इसमें अपनी लाखों की कमाई भी डुबा चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक चम्पावत जिले के पाटी विकासखंड के ग्राम ज्योस्यूड़ा निवासी सोमेश जोशी उर्फ सोनू ने भारत और श्रीलंका के बीच रविवार रात खेले गए दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच के लिए ड्रीम इलेवन में अपनी टीम बनाई थी। सोनू की टीम ने 775.5 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर रही जिसके कारण उन्होंने ड्रीम इलेवन एप पर एक करोड़ रुपये का पुरस्कार जीता।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: गर्ल्स हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा का मामला; घटना के 14 दिन बाद 4 साथी छात्राओं पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

बैंगलौर में जॉब करते हैं सोमेश

सोमेश ने बताया कि वह फिलहाल बैंगलौर में एक कंपनी में काम कर रहे हैं और अब घर लौटने की तैयारी में हैं। 1 करोड़ रुपये में से 30 प्रतिशत जीएसटी कटने के बाद कुल 70 लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और यह राशि जल्द ही उनके खाते में पहुंच जाएगी। सोनू के गाँव में इस समय लोग उसके आने का इंतज़ार कर रहे हैं और बड़ी पार्टी का आयोजन भी हो रहा है। हिमालय प्रहरी की ओर से भी बधाई सोमेश।

यह भी पढ़ें 👉  बेटी का जन्मदिन मनाने सामान लेकर घर लौट रहे शिक्षा विभाग के कर्मचारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा: सरिता ताल झील में गिरी पर्यटकों से भरी बेकाबू कार; स्थानीय लोगों ने मसीहा बन बचाई मुरादाबाद के 4 युवकों की जान