चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा, बीजेपी बूथ अध्यक्ष की मौत

खबर शेयर करें -

खटीमा: चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. मृतक व्यक्ति बीजेपी की धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ का अध्यक्ष था.

कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि सुबह स्वाला के पास एक टिप्पर वाहन UK 03 CA 2244 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली. पुलिस टीम ने मौके पर जाकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को खाई से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने के बाद उपचार के दौरान चालक जगदीश ने दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति तेज सिंह का उपचार जारी है. मृतक जगदीश बीजेपी की धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष थे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

बताया जा रहा है कि टिप्पर वाहन बेलखेत से रोड़ी लेकर खेतीखान जा रहा था. स्वाला के समीप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर वहां सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों व पुलिस को दी. जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से दोनों घायलों को निकाला गया.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी