चंपावत में आइटीबीपी की बस खाई में गिरी, बाल बाल बचे जवान
टनकपुर : टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही आइटीबीपी 13 बटालियन की बस गुरुवार तड़के खाई में गिर गई, सौ सौभाग्य से बस के पेड़ में अटक जाने से बस खाई में ज्यादा नीचे नही गिरी, और बस में सवार जवान बाल बाल बच गए, जवानों को हल्की फुल्की खरोच आई है।

आइटीबीपी 13 बटालियन की बस गुरुवार तड़के टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही थी, टनकपुर-चंपावत हाईवे पर सिन्याड़ी के पास चालक के नियंत्रण खोने से बस खाई की ओर गिर गई। खाई की ओर पेड़ होने की वजह से बस ज्यादा नीचे नही गई। बस में 10 जवान सवार थे। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया की सभी जवान सुरक्षित है।

चल्थी चौकी के पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाल लिया है। जवानों को हल्की-फुल्की चोट आई है। मौके पर आपात कालीन सेवा 108 ने पहुंच कर जवानों का उपचार किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

