चंपावत : शर्मनाक घटना – 60 साल के बुजुर्ग दादा पर 5 साल की पोती के साथ दुष्कर्म करने का लगा आरोप

खबर शेयर करें -

चंपावत: जिले के लोहाघाट विकास खंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. एक दादा पर 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है. पुलिस पूरे मामले में मामला दर्ज कर आरोपी दादा की तरह से शुरू कर दी है. इस घटना से लोगों में आक्रोश है.

बुजुर्ग ने रिश्तों को किया शर्मसार: पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सगे चचेरे दादा के खिलाफ पॉक्सो और बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक लोहाघाट ब्लाॅक के एक गांव में रिश्ते के चचेरे दादा ने अपनी पांच वर्षीय मासूम पोती के साथ दुष्कर्म किया है. मासूम ने अपनी मां को अपने चचेरे दादा की इन काली करतूत के बारे में बताया तो मां के पैर तले जमीन खिसक गई. रविवार को मासूम की मां लोहाघाट थाने पहुंची और आरोपी दादा के खिलाफ तहरीर दी. इसके बाद लोहाघाट पुलिस ने आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा कि आरोपी दादा घटना के बाद से फरार चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुखद घटना: हल्दूचौड़ में मानसिक रूप से अस्वस्थ इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

दादा पर मासूम पोती से दुष्कर्म का आरोप: लोहाघाट थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मासूम बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ बीएनएस 65 (2) और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है. मामले की जांच पंचेश्वर कोतवाली एसआई पिंकी धामी को सौंपी गई है. पुलिस मासूम का मेडिकल करवा रही है. आरोपी चचेरे दादा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है. जल्द आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: जीएसटी के 9 वर्ष पूरे होने और सीए दिवस पर टैक्स बार ने दी बधाई, देश की आर्थिक उन्नति में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के योगदान को सराहा
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, नए युग के संकल्प के साथ बढ़ा श्रीराम संस्थान