चमोली के जोशीमठ में शनिवार सुबह 5.58 बजे भूकंप के झटके आने से मचा हड़कंप
चमोली : उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. इस बार भूकंप का केंद्र चमोली जिले का जोशीमठ था. सुबह 5.58 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई है.
वहीं, सुबह भूकंप के झटके महसूस होते ही इलाके में हड़कंप मच गया. कई लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए. उधर, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में भी इसका असर देखा गया.
बता दें कि उत्तराखंड अपनी विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते आपदा से जूझता रहा है. भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड को बेहद संवदेनशील माना गया है. प्रदेश में छोटे भूकंप आते रहते हैं. प्रदेश को जोन चार और पांच में रखा गया है. सुबह भूकंप के झटके महसूस होते ही इलाके में हड़कंप मच गया. कई लोग खौफ से अपने घरों से बाहर निकल आए. इस भूकंप से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई.
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है. इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है. कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है. फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है. लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में. यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


