चम्पावत : चिकन लेग पीस बना सिरफुट्टौवल का कारण, जमकर हुई मारपीट

खबर शेयर करें -

चम्पावत: चिकन के शौकीनों की नजरें अक्सर लेग पीस पर टिकी रहती हैं। चिकन ग्रेवी में कितने लेग पीस हैं, इसका हिसाब पहले ही लगा लिया जाता है।

खाने के शौकीनों को चिकन में लेग पीस न मिले तो कई बार सिरफुट्टौवल की भी नौबत आ जाती है। कुमांऊ के जिले चंपावत में गुरुवार के दिन ऐसा ही हुआ। यहां चिकन खरीदने आए दो युवकों ने जीआइसी चौक स्थित एक दुकानदार से मारपीट कर दी। इन लोगों ने उसकी दुकान के शीशे भी तोड़ दिए। मारपीट में दुकानदार बुरी तरह से घायल हो गया। बीच-बचाव में मकान मालिक को भी अराजक तत्वों ने पीट दिया। मामला अब पुलिस के पास है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दो युवक जीआइसी चौक स्थित एक मीट की दुकान पर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

इन्होंने दुकानदार से दो किलो लेग पीस देने को कहा। इस पर मीट विक्रेता अल्ताफ कुरैशी ने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में लेग पीस उपलब्ध नहीं हैं। इतना सुनते ही दोनों युवक भड़क गए। वो अल्ताफ के साथ गाली-गलौज करने लगे। थोड़ी ही देर में बात हाथापाई तक पहुंच गई। युवकों ने दुकान के शीशे भी तोड़ डाले। वहीं बीच-बचाव करने आए मकान मालिक और उनके बेटे के साथ भी युवकों ने मारपीट की। मारपीट की घटना के थोड़ी देर बाद आरोपी युवक करीब 15 लोगों के साथ फिर दुकान पर आ धमके और मीट विक्रेता को धमकाने लगे। मारपीट में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हुआ है। पीड़ित अल्ताफ की शिकायत पर पुलिस ने ढकना बड़ोला निवासी सचिन सिंह और पंकज सिंह के खिलाफ धारा 504, 506, 323, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत