चम्पावत जिले के पाटी निवासी सीआरपीएफ जवान ने खुद को एके 47 से गोली मारकर की आत्महत्या
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक दुखद घटना सामने आ रही है जहा सोमवार को उत्तराखंड के चम्पावत जिले के पाटी निवासी सीआरपीएफ जवान ने खुद को एके 47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली । जवान चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक के बिसारी गांव का निवासी था।
जानकारी के अनुसार जवान सीआरपीएफ 195 बटालियन मुख्यालय बारसूर में तैनात था । सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे सीआरपीएफ के हेड कॉस्टेबल विपिन चन्द्र अपने बैरक में गये और खुद को गोली मार ली ।
गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान भी बैरक की ओर दौड़े तो वहा हेड कॉस्टेबल खून से लथपथ पड़ा था । घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई और घायल कॉस्टेबल को जिला अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया ।
फिलहाल जवान विपिन चंद्र की खुदकुशी का कारण का पता नहीं चल पाया है । मामले की जांच की जा रही है । इस दुखद घटना की जानकारी जवान के परिजनों को दे दी गई है। वहीं जवान के माता-पिता और बच्चे खटीमा में रहते है। जवान के पार्थिव शरीर को छत्तीसगढ़ से खटीमा लाया जा रहा है। बिसारी से भी परिजन खटीमा को रवाना हो गये है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

