चलती कार के ऊपर गिरा पहाड़ से पत्थर, हादसे में प्रवक्ता डॉ मनोज सुंद्रियाल की मौत

खबर शेयर करें -

देहरादून। ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, चलती कार के ऊपर गिरा पहाड़ से पत्थर, हादसे में राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के प्रवक्ता डॉ मनोज सुंद्रियाल की मौत।

बुधवार की दोपहर ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर तोता घाटी व सौड़ पाणी के बीच चलती कार पर बोल्डर गिरने की घटना में पिछली सीट पर बैठे नरेंद्र नगर डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर मनोज सुंद्रियाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे ,इलाज के दौरान दुखद मौत हो गई उनके निधन पर शिक्षा जगत में शोक व्याप्त हो गया जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है वह इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार देहरादून से श्रीनगर की ओर जा रही थी। दोपहर करीब 12:30 बजे तोता घाटी के पास कार के ऊपर अचानक एक बड़ा बोल्डर गिर गया। अचानक घटित घटना के दौरान पीछे से आ गए सेना के जवानों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। कार के अंदर घायल हुए नरेंद्र नगर डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर को घायल अवस्था में बाहर निकाला। उपचार के लिए एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। जहां उपचार के दौरान प्रोफ़ेसर ने दम तोड़ दिया है। जबकि कार चला रहे चालक और बगल की सीट पर बैठे युवक को मामूली खरोच आई है। देवप्रयाग के थाना अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि भारी बारिश के वजह से लगातार पहाड़ों से भूस्खलन हो रहा है। एम्स के पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि शाम के समय घायल अवस्था में प्रोफेसर मनोज सुंद्रियाल को भर्ती कराया गया था। जिन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां