चारधाम में रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक 156802 यात्रियों ने किए दर्शन

पिछले चार दिनों में ही 75 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इस बार केदारनाथ यात्रा ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं. पिछले चार दिनों में अब तक 75 हजार के करीब तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल 2019 की यात्रा का रिकार्ड टूट जायेगा. इस बार हर दिन भोले के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे यात्रा पड़ावों में व्यवसाय कर रहे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं और हो भी क्यों न, आखिर केदारघाटी की 60 फीसद आबादी केदारनाथ यात्रा पर ही निर्भर करती है. 

केदारनाथ यात्रा में टूटे सारे रिकॉर्ड
पिछले दो साल तक कोरोना महामारी के कारण चारधाम यात्रा पर बुरा असर पड़ा है. ऐसे में इस बार की यात्रा से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. हर दिन बाबा के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर यात्रा मार्गो पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के प्रयास किये जा रहे हैं, जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से भी यात्रियों की हरसंभव मदद की जा रही है. वर्ष 2019 की यात्रा में जहां पहले दिन नौ हजार व दूसरे दिन सात हजार और तीसरे दिन आठ हजार के करीब श्रद्धालु पहुंचे थे, वहीं इस बार केदारनाथ धाम में पहले दिन 23,512 दूसरे दिन 18,212 और तीसरे दिन 17,749 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, जबकि चौथे दिन सोमवार दोपहर तक 16 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकल गये थे.

केदारनाथ में दर्शन के लिए 3 किलोमीटर लंबी लाइनः केदारनाथ यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है. यात्रा पड़ावों में जगह-जगह जहां तीर्थयात्रियों की भीड़ जमा है, वहीं, धाम में केदारनाथ मंदिर से हेलीपैड से भी आगे तीन किमी लंबी कतार में लगकर भक्त बाबा के दर्शनों के लिए इंतजार कर रहे हैं. ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है, जब भक्त इतनी लंबी कतार में लगकर अपने बाबा के दर्शनों का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 4 दिन में 75 हजार पारः केदारनाथ आपदा के बाद से धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है. साल 2019 की यात्रा में दस लाख से भी ज्यादा तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए थे. इसके बाद दो साल तक कोरोना महामारी ने यात्रा में खलल पैदा किया. इस बार बताया जा रहा है कि केदारनाथ यात्रा पिछले सभी रिकार्ड को तोड़ देगी और ऐसा देखने को भी मिल रहा है. अभी तक चार दिनों की यात्रा में 75 हजार के करीब तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि वर्ष 2019 की यात्रा का रिकार्ड इस साल टूट जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें