चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए लाए जा रहे दो लाख के कंबल पुलिस ने किए जप्त, सात गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: चेकिंग के दौरान गदरपुर थाना पुलिस ने दो वाहनों से भारी मात्रा में कंबल बरामद किए हैं. आशंका जताई जा रही है कि बरामद कंबल चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए लाए जा रहे थे. पुलिस ने आरोपी नारायण सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए लाए जा रहे कंबलों को पुलिस ने कब्जे में लिया है. पकड़े गए कंबल की कीमत दो लाख रुपए आंकी जा रही है. पुलिस के मुताबिक गदरपुर थाना क्षेत्र के गूलरभोज चौकी अंतर्गत टीम चेकिंग कर रही थी, तभी वाहन UK06PA 0480 व UK06PA0518 ट्रेवलर बस आती हुई दिखाई दी. दोनों वाहनों से 418 कंबल, दो कालीन बरामद हुए. कंबल को ले जाने व बांटने के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये, न ही कोई परमिशन व दस्तावेज मौके पर दिखा पाए.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

जिस आधार पर नारायण सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बरामद माल व वाहनों को सीज कर थाना गदरपुर में रखा गया है.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad