चेकिंग के दौरान 8 स्पा सेंटरों में अनियमितताएं मिलने पर पुलिस टीम ने किया चालान
देहरादून: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और डालनवाला पुलिस ने संयुक्त रूप से राजधानी स्थिति स्पा सेंटरों पर छापेमारी की. चेकिंग के दौरान टीम ने अनियमितता बरतने पर 8 स्पा सेंटर का चालान किया.
![]()
एसएसपी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत आज एएचटीयू और डालनवाला पुलिस ने डालनवाला क्षेत्र में स्पा सेंटर की चेकिंग की. वहीं, चेकिंग के दौरान 8 स्पा सेंटरों में अनियमितताएं मिलने पर पुलिस टीम ने चालान किया.
थाना डालनवाला प्रभारी एनके भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे स्पा सेंटरों के खिलाफ पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी. जिसके चलते आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ मिलकर पुलिस ने स्पा सेंटरों की चेकिंग की, जिसमें 8 स्पा सेंटरों पर अनियमितता मिलने के बाद कार्रवाई की गई. इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

