चेक बाउंस होने पर कोर्ट ने आरोपी को तीन महीने कारावास व दो लाख के अर्थदंड की सुनाई सजा

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट/द्वितीय अपर सिविल जज (जू.डि.) की अदालत में एनएक्सजी बेस्टो प्रा.लि. सरकरा रोड पिपलिया बाजपुर के पार्टनर बेनेट मैसी ने वाद दायर किया। बताया कि चौहान पेस्टीसाइड्स फर्टीलाइजर्स के प्रोपराइटर गोविंद निवासी मोहल्ला दरबार खुर्द पोस्ट कैराना जिला शामली (यूपी) उनसे कीटनाशक खरीदते रहते हैं। इसके चलते उनके अच्छे संबंध हो गए। चौहान पेस्टीसाइड्स फर्टीलाइजर्स ने उनकी कंपनी से एक लाख 64 हजार 17 रुपये की कीटनाशक खरीदे लेकिन भुगतान नहीं किया। काफी कहने पर 31 मई 2022 को कंपनी के नाम का चेक दिया गया, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। अदालत ने मामले में दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस, प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर कंपनी के प्रोपराइटर गोविंद का दोषी मानते हुए तीन महीने कारावास व दो लाख के अर्थदंड से दंडित किया। आदेश में कहा कि आरोपी एक लाख 90 हजार रुपये परिवादी को प्रतिकर के रूप में देगा। अर्थदंड अदा नहीं करने पर दो महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतान होगा।

यह भी पढ़ें 👉  शुरू होने जा रहे पाताल भुवनेश्वर गुफा के कपाट; नवरात्र के पहले दिन उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, दो माह बाद मिला प्रवेश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड विशेष यातायात प्लान का असर: हाईवे और कैंची धाम में थमी वाहनों की रफ्तार, बाजारों में पसरा सन्नाटा