चोरों ने अब रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर के घर को बनाया अपना निशाना

कुछ माह पूर्व आरपीएफ इंचार्ज के घर हुई चोरी का भी अभी खुलासा नही

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। विगत माह पूर्व रेलवे सुरक्षा बल इंचार्ज के घर पर हुई चोरी का पुलिस अभी खुलासा लगा भी नहीं पाई थी कि चोरों ने पुलिस को एक और चुनौती देते हुए आरपीएफ इंचार्ज के घर के बराबर में ही रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर के घर पर धावा बोलकर हजारों रुपए के सोने के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया इधर पुलिस ने रेलवे सेक्शन इंजीनियर की तहरीर पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दो सगी बहनों का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, भाई गिरफ्तार


काशीपुर में तैनात रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर यशवंत मीणा ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि रेलवे कालोनी मालगोदाम में आवास सं0-76/ बी में अपने परिवार के साथ रहता हूँ। वर्तमान में मेरा परिवार जयपुर गया हुआ है। दिनाक 03:11.2022 को जब मैं रात को समय करीब 21/10 बजे अपने आवास पर पहुँचा तो घर का ताला खोला तो वह अन्दर से बन्द मिला खिड़की से अन्दर देखा तो गोदरेज की अलमारी का दरवाजा टूटा मिला और सामान बिखरा मिला। जिसकी सूचना तुरंत मैंने कोतवाली को दी।सूचना पर कुछ देर बाद दो पुलिस वाले मौके पर आये और सामने वाले दरवाजे को धक्का मारकर तोड़ा गया तो अन्दर देखा गया कि चोर किचन की खिड़की को तोड़ घर के अन्दर दाखिल हुए और घर से अलमारी में रखा मेरी पत्नि के कान के सोने के झुमके, एक अगूठी सोने की तथा एक सोने की गले की चैन और नकद करीब 20000/- बीस हजार रूपये चोरी कर लिये गये। पीछे स्टोर का दरवाजा भी तोड़ा गया है। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम