चोरों ने चौकी में खड़े ट्रक से माल तो गायब किया ही साथ में टायर भी लेकर चलते बने

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, बाजपुर। अज्ञात चोरों ने पुलिस दोराहा चौकी को भी नहीं बख्शा।बाजपुर की दोराहा चौकी पुलिस द्वारा सीज किये गए वाहन से अज्ञात चोरों ने ट्रक के टायर और सेल्फ चोरी कर लिया। इतना ही नहीं चोरों ने ट्रक में भरी खनन सामग्री को भी चोरी कर लिया। मामले की जानकारी लगते ही वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है वहीं पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

बता दें कि बाजपुर के ग्राम कनोरा निवासी साजिद हुसैन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 24 अगस्त 2019 को दोराहा चौकी पुलिस ने खनन सामग्री से भरे उसके वाहन को पकड़कर सीज कर दिया था। जिसे पुलिस द्वारा दोराहा चौकी के समीप खड़ा करा दिया गया था।वाहन स्वामी ने बताया कि उसके द्वारा कोर्ट से वाहन को रिलीज कराकर जब कागज पुलिस को दिए गए तो पुलिस ने उसके वाहन को एक राइस मिल में खड़े होने की बात कही गई। साजिद हुसैन ने बताया कि जब उसके द्वारा वाहन को देखा गया तो उसमें से 10 टायर और सेल्फ चोरी और वाहन में भरी खनन सामग्री भी गायब थी।इस दौरान साजिद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। साजिद ने कहा कि टायर और सेल्फ के साथ खनन सामग्री चोरी होने से उसे करीब साड़े 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश