चोरों ने नगर पालिका की महिला सभासद के घर में किया हाथ साफ, रक्षाबंधन मानने गई थी बाहर

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: परिवार संग रक्षाबंधन मानने बुलंदशहर गई गदरपुर नगरपालिका की महिला सभासद का घर पीछे से चोरों ने खंगाल दिया. चोर लाखों रुपए की ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ करके गए है. घर में हुई चोरी की जानकारी परिजनों का आज सुबह लगी, जब वे घर लौटे.

गदरपुर नगरपालिका की सभासद विनीता फौगाट चौधरी परिवार के साथ बुलंदशहर गई हुई थी. 12 अगस्त को रात को घर में कोई नहीं थी. इसी का फायदा उठाते हुए चोर घर में दाखिल हुए और 70 तोला सोना, 4 लाख रुपए की नकदी और अन्य कीमती सामान हाथ साफ कर गए.

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि

 

विनीता फौगाट चौधरी के पति ब्रिजेश चौधरी ने बताया कि वो शुक्रवार सुबह को बुलंदशहर लौटे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है. अलमारी में रखे सोने के जेवरात और नकदी भी गायब थी, ये सब देखकर परिवारवालों के होश उड़ गए. उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की. पुलिस ने चोरों की तलाश में इलाके में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की