छह लाख में युवती को बेच रहे पांच लोग गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान हुआ बरामद

रुद्रपुर: पुलिस ने नगर के ट्रांजिट कैंप में किशोरी को छह लाख रुपये में बेचने की तैयारी कर रहे दो महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपित भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपी युवतियों और किशोरियों को देह व्यापार के लिए उकसाती है। पुलिस ने ग्राहक बनकर मामले का पर्दाफान्स किया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार रुद्रपुर एसपी सिटी ममता बोहरा से कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी नाबालिक पुत्री अक्सर घर में किसी को बताए कई दिनों तक गायब रहती है। जिसपर एसपी सिटी ने मामले की जांच करने के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को लगा दिया। कुछ दिन बाद लापता किशोरी लौट आई है। जिसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्या ने किशोरी से पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि उसे और उसकी सहेली को एक युवती और दो युवक कई अपने पास रखकर गलत काम करा रहे थे। यह भी बताया कि युवती किसी से फोन पर उसे छह लाख रुपये में बेचने की बात कर रही थी।
एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि किशोरी की सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट की टीम ने एक मकान से दो महिलाएं समेत पांच लोगाें को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम इंदिरा कालोनी गली नंबर एक निवासी राजा खान, शांति विहार निवासी कुनाल वर्मा और ट्रांजिट कैंप, कृष्णा विहार कालोनी निवासी संजय उर्फ सुजोय सेन, जनपथ रोड निवासी रीतिका सरीन उर्फ राधिका और ट्रांजिट कैंप, श्मशान घाट निवासी लक्ष्मी देवी है। आरोपियों के पास से पुलिस दो मोबाइल, दो पहचान पत्र, दो पैन कार्ड, दो आधार कार्ड के साथ ही आपत्तिजनक सामान बरामद किया। बाद में पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

