छात्रसंघ चुनाव अपडेट, एलबीएस महाविद्यालय हल्दुचौड़ के कार्तिक बने अध्यक्ष, देखे कौन कितने मतों से जीता

खबर शेयर करें -

लालकुआं: लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दुचौड़ में छात्रसंघ चुनावों में मतगणना के बाद कार्तिक रजवार ने निर्दलीय प्रत्याशी तनुजा को हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। जबकि छात्रा उपाध्यक्ष में उर्मिला कोरंगा, सयुक्त सचिव में नितिन राजभर, कोषाध्यक्ष पद पर संदीप सिंह व संकाय प्रतिनिधि में अनुज ने जीत हासिल की है।
मंगलवार को महाविद्यालय में अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सयुक्त सचिव व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि में मतदान हुए, तीन बजे से मतगणना शुरू हुई, साढ़े पांच बजे तक 11 वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। जिसमे एवीबीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कार्तिक रजवार ने 606 मत प्राप्त किए,
जबकि निर्दलीय प्रत्याशी तनुजा को कुल 459 मत मिले। इधर छात्रा उपाध्यक्ष प्रत्याशी उर्मिला को 682 मत, उनकी प्रतिद्वंदी पिंकी को 349 मत मिले, कोषाध्यक्ष पद पर संदीप सिंह ने 725 मत प्राप्त किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दीपक गोस्वामी को 377 मत मिले। सयुक्त सचिव प्रत्याशी में नितिन को 586 मत मिले, जबकि दूसरे प्रत्याशी क्षितिज 453 मत मिले। इसके अलावा विज्ञान संकाय प्रतिनिधि में अनुज सुयाल ने 103 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रोहित सिंह को हराया, रोहित को 72 मत मिले।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की जनता के साथ यह दोहरा चरित्र कैसा? बिंदुखत्ता राजस्व गांव कब सरकार जवाब दें- मोहन कुड़ाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के कोसी बैराज पर हादसा: कार को बचाने के चक्कर में नहर में गिरा रेत से भरा कैंटर, चालक-परिचालक चोटिल