जंगल में पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

खटीमा: शिव मंदिर कॉलोनी अमाउं निवासी मुनींद्र शर्मा (16 वर्ष) शनिवार सुबह लकड़ी लेने जंगल गया था, लेकिन जब देर शाम तक भी वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला. वहीं, कुछ युवकों ने ग्रामीणों को पॉलिप्लेक्स फैक्ट्री के पीछे जंगल में पेड़ से एक शव लटके होने की सूचना दी. मौके पर पहुंचे ग्रामीण और परिजनों ने शव की पहचान मुनींद्र के रूप में की.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. शव की शिनाख्त खटीमा अमाउं निवासी मुनींद्र शर्मा के रूप में हुई है. वहीं, पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है. वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

एसएसआई झनकईया थाना राजेंद्र पंत ने बताया कि पॉलिप्लेक्स फैक्ट्री के पीछे जंगल में एक लड़के का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली. चौकी इंचार्ज ने मौके का जायजा लिया. ग्रामीणों ने मृतक की पहचान मुनींद्र शर्मा पुत्र प्रेमपाल शर्मा निवास उमाऊं के रूप में किया. मामले में जांच में पुलिस जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad