जंगी बंगर जिला पंचायत : वोट के लिए घर घर पहुंचने लगे प्रत्याशी, बढ़ने लगा चुनावी शोर
लालकुआं: 22 जंगी बंगर जिला पंचायत सदस्य सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद उन्होने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रत्याशी घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करने लग गए है।

शुक्रवार को जिला पंचायत प्रत्याशी समाजसेवी कमलेश चंदौला ने बरेली रोड़ के विभिन्न क्षेत्रों में घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होने कहा कि उन्होने हमेशा अपने समाजसेवा की है अगर जनता ने उनको आर्शिवाद दिया तो वह और अधिक जोश के साथ जनता की सेवा करेंगे। इसके अलावा इंदर बिष्ट व मोहित गोस्वामी ने भी जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि ड्रा मोहन बिष्ट के विधायक बनने के बाद 22 जंगी बंगर जिला पंचायत सदस्य सीट में 27 जून को मतदान होने है। इस बार जहां कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हिमांशु कबडवाल का नामांकन खारिज हो गया है वही टिकट के अधिक दावेदार होने के कारण भाजपा ने टिकट देने से परहेज किया है। जिसकारण सभी प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है

