जंगी बंगर जिला पंचायत सीट में भाजपा से नौ दावेदारों ने की टिकट की दावेदारी, नामांकन से एक दिन पूर्व तक नहीं हो सकता टिकट फाइनल

खबर शेयर करें -

लालकुआं: 22 जंगी बांगर जिला पंचायत सीट के लिए भाजपा में खींचतान शुरू हो गई है, अभी तक भाजपा से 9 प्रत्याशियों ने टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेस कर दी है, जिसकारण भाजपा शीर्ष नेतृत्व नामांकन के पहले दिन तक टिकट वितरण को लेकर असमंजस की स्थिति में है।


पूर्व जिलापंचायत सदस्य ड्रा मोहन बिष्ट के विधायक बनने के बाद खाली हुई सीट बरेली रोड के जंगी बंगर सीट के लिए 27 जून को चुनाव होने है, जिसके लिए 13 व 14 जून को नामांकन होने है, लेकिन प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा से दावेदारों की लंबी लिस्ट होने के कारण शीर्ष नेतृत्व नामांकन के पहले दिन तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। भाजपा से विधायक ड्रा मोहन बिष्ट के भाई इंदर बिष्ट के साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश चंदोला समेत नौ दावेदारों ने टिकट की दावेदारी की है, जिसकारण शीर्ष नेतृत्व भी अभी तक असमंजस की स्थिति में है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट का कहना है की संगठन से कई कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट जी की मौजूदगी में पैनल प्रदेश कार्यकारणी को भेज दिया है। वहा से जिसे भी टिकट दिया जायेगा उसे चुनाव लड़ाया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

कांग्रेस से हिमांशु फिर से ही सकते है प्रत्याशी
लालकुआं: जंगी बंगर जिला पंचायत सीट को लेकर जहां भाजपा में दावेदारों की लंबी लाइन लगी है वहीं कांग्रेस में पूर्व में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हिमांशु कबडवाल ने अपनी दावेदारी किसकी है । उम्मीद जताई जा रही है की कांग्रेस इस बार भी हिमांशु कबडवाल को ही अपना प्रत्याशी घोषित करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई