जसपुर में मासूम छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी शिक्षक पहुंचा जेल

खबर शेयर करें -

 ऊधमसिंह नगर के जसपुर में कक्षा दो में पढ़ने वाले छात्र के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है. छात्र को टयूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने ही इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मामला जसपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव का है. जहां एक बच्चे के साथ ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने ही घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है. आरोप है कि तीन अक्तूबर की शाम को छात्र रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने शिक्षक के घर गया था. शाम को टयूशन पढ़ने के बाद छात्र रोता हुआ अपने घर वापस लौटा.

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि खर्च में गोपाल राणा अव्वल, यशपाल आर्य फिसड्डी; त्रिलोक सिंह चीमा तीसरे पायदान पर

वहीं, जब परिजनों ने उसके रोने का कारण पूछा तो उसने रोते हुए पूरी घटना बयां की. इसके बाद पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस में आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'