जागेश्वर मंदिर में यूपी के आंवला के सांसद का हंगामा, देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा: सुप्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर में पूजा करने पहुंचे आंवला के सांसद व मंदिर प्रबंधक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान धक्का मुक्की व गालीगलौच भी हुई। सूत्रों के अनुसार प्रबंधक ने शाम छह बजे बाद किसी तरह के अनुष्ठान पर प्रतिबंध का हवाला दिया। जिसपर भाजपा सांसद भड़क गए। सांसद ने गर्भगृह में प्रवेश के एवज में प्रबंधक सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। बहरहाल, धक्कामुक्की व गालीगलौज से जागेश्वरधाम के पुजारी व समिति के लोग सांसद के खिलाफ लामबंद हो गए और सांसद का घेराव भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना शनिवार शाम का है। यूपी के आवंला के भाजपा सांसद धमेंद्र कश्यप के साथ मोहन राजपूत व सुनील तायल शनिवार की शाम पांच बजे के आसपास जागेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान सांसद व उनके सहयोगियों को रुद्राभिषेक हवन में समय लग गया। जबकि कोविड नियमों में मंदिर प्रबंधन समिति ने श्रावण मास के मद्देनजर सायं छह बजे तक श्रद्धालुओं को दर्शन व पूजन की अनुमति दी है। जिसको देखते हुए मंदिर के प्रबंधक भगवान भट्ट ने मंदिर में जाकर सांसद से छह बजने का हवाला देते हुए मंदिर में पूजा न करने व मंदिर समूह से बाहर जाने को कहा। इस पर सासंद धर्मेंद्र नाराज भड़क गए। और प्रबंधक भगवान भट्ट से बहस हो गई। मामला धक्कामुक्की तक पहुंच गया। आरोप है कि सासंद ने गुस्से में आकर प्रबंधक से गाली गलौच की।

जिससे नाराज मंदिर कमेटी के अन्य लोगो व ग्रामीणों ने सांसद व उनके साथियों के मंदिर गेट पर घेराव कर दिया। लोगों ने सांसद पर अभद्रता का आरोप लगाया। जबकि सांसद ने प्रबंधक गर्भगृह के दर्शन कराने के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। जिसके बाद सांसद वापस चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी नेता भुवन पहाड़ी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—युवाओं को श्रीकृष्ण के 'कर्मयोग' से प्रेरणा लेने की जरूरत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की बसासत के कर्णधार पंडित ललित मोहन पांडे का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर, आज चित्रशिला घाट पर होगी अंतिम यात्रा