जानिए आज किस समय जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज आने वाला है. 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ ही जारी किए जाएंगे.

परिणाम देखने के लिए छात्रों को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाना होगा। ध्यान दें कि रिजल्ट  की घोषणा शाम 4 बजे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत द्वारा किया जाएगा। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल छात्र रोल नंबर के जरिए देख पाएंगे अपना स्कोर कार्ड।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई



नीचे दिए गए वेबसाइट पर बोर्ड अपलोड करेगा रिजल्ट…

1- uaresults.nic.in
2- ubse.uk.gov.in

इस साल बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 1.29 लाख छात्र उपस्थित हुए और 12वीं की परीक्षा में 1 लाख छात्रों ने भाग लिया। यूके बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 28 मार्च से 19 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंको की आवश्यकता होती है। पिछले साल 10वीं का पास परसेंटेज 99.09 रहा और 12वीं का पास परसेंटेज 99.56 रहा।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 इन स्टेप्स की मदद से कर पाएंगे रिजल्ट चेक

स्टेप 1- रिजल्ट देखने के लिए परीक्षा में शामिल छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाना होगा।
स्टेप 2- अब वेबसाइट के होमपेज पर उत्तराखंड कक्षा 10, 12 बोर्ड परिणाम के लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3- अगले चरण में, पंजीकृत उम्मीदवारों को लॉगिन करने के लिए आवश्यक विवरण जैसे रोल नंबर दर्ज करना होगा।
स्टेप 4- लॉग इन करने के बाद, उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
स्टेप 5- अब अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
स्टेप 6- भविष्य के प्रयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad