जिंदगी और मौत से जूझ रहे पुत्र को बचाने के लिए एक मां को अब आमजन से मदद की दरकार
जमीन बेचकर भी न जुटा पाई इलाज के लिए भारी भरकम रकम
राजू अनेजा, काशीपुर। दोनों किडनी खराब हो जाने के चलते जिंदगी और मौत से जूझ रहे अपने 28 वर्षीय पुत्र को बचाने के लिए जब एक मां ने अपनी जमीन भी बेच डाली परंतु इलाज के रुपए इकट्ठे नहीं हो पाए तो उसने आमजन से बेटे के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है।

एक मां की ममता का दर्द उस वक्त छलक आया जब उसके बीमार पुत्र के इलाज के लिए उसे पैसों के इंतजाम की सख्त जरूरत पड़ी है। महुआखेड़ागंज के मोहल्ला गंज निवासी ओमप्रकाश का पुत्र बब्लू (28) लगभग 2 वर्ष से बीमार चल रहा है और उसकी दोनों किडनियां फेल हो गई है। बब्लू के घर वालों ने बेटे को बचाने के लिए काफी इलाज कराया है ओर उसके इलाज में लाखों रुपए लगा दिए बबलू की मां भूरी देवी ने बताया कि वह बेटे को मुरादाबाद, बरेली, काशीपुर ओर कई अन्य जगह भी इलाज के लिए ले गए और उन्होंने अपनी 1 वीघा जमीन भी बेचकर बेटे के इलाज में लगा दी आज वह कंगाल हो गए है और उन पर आर्थिक तंगी की इस कदर मार पड़ी की वह बेटे के ऑपरेशन के लिए 8 लाख रुपये जुटाने के लिए दर-दर भटक रहे है और इस वक्त बबलू देहरादून के जोलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा है और वह जिंदगी की जंग लड़ रहा है। बब्लू की मां भूरी देवी ने यह भी बताया कि बेटे की दोनों किडनियां खराब होने से उसके इलाज के लिए उन्हें 8 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जरूरत पड़ रही है जिससे बेटे की जिंदगी बचाई जा सके। उन्होंने मानवता को बचाने के लिए क्षेत्र के लोगों से अपने बेटे के इलाज के लिए सहयोग की अपील की है। यहां आपको बता दे कि बबलू के पिता ओमप्रकाश महुआखेड़ागंज नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है और माता गृहणी है जबकि बबलू शादी शुदा है उसकी पत्नी भी गृहणी है और उसके दो छोटे बच्चे है। ऐसे में बबलू के परिजनों को अब बेटे को बचाने के लिए चंदे के बल पर ही किडनी प्रत्यर्पण की आस है। बिना इतनी बड़ी राशि के उसका प्रत्यर्पण हो पाना ना मुमकिन है इसलिए जरूरी है नगर के जिम्मेदार नागरिक, जनप्रतिनिधि बबलू की जिंदगी बचाने और उसका घर उजड़ने से बचाने के लिए उसके इलाज के लिए मानवता की मिसाल पेश करते हुए चंदे की राशि का इंतजाम करते हुए उसकी जिंदगी बचाने में सहयोग करे और मानवता के संदेश को जन जन तक पहुंचाया जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

