जिंदगी छोड़ दूंगा लेकिन नशा नहीं, यह कहकर अमित शाह ने लगा दी रिहंद डैम में छलांग
सिंगरौली: मैं जीना छोड़ सकता हूं लेकिन नशा नहीं। ये शब्द सिंगरौली के रहने वाले अमित शाह के आखिरी शब्द थे। जो नशे का आदी हो चुका था और अपनी इस आदत से तंग आकर यह खौफनाक कदम उठाया। उसने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर अपने घर वालों को सेंड किया और फिर रिहंद डैम में कूदकर अपनी जान दे दी। युवक नशे का इतना आदी हो चुका था कि वह नशे से खुदको दूर ही नहीं कर पा रहा था।

वीडियो में युवक ये कहता है कि मैं दो कारणों से खुद की जिंदगी खत्म कर रहा हूं। पहला ये कि मेरा दीमाग खराब है और दूसरा ये कि मैं जिंदगी छोड़ सकता हूं लेकिन नशा नहीं।

मध्यप्रदेश के सिंगरौली का रहने वाला अमित शाह नशे की लत इस कदर थी कि उसे नशे के अलावा कुछ भी नहीं दिखाई देता था। उसके नशे की लत से परेशान परिजनों ने भी काफी बार अमित को समझाने की कोशिश की। लेकिन जो नशे का आदी हो चुका है उसे क्या समझ आता। आखिरकार उसने आत्महत्या का फैसला लिया और रात 8 बजे रिहंद डैम के किनारे पहुंचा और वहीं से अपने फोन से वीडियो बनाकर अपने परिजनों को उसने भेज दिया। ये कहकर कि वह नशा नहीं छोड़ेगा चाहे जिंदगी ही क्यों न छोड़नी पड़ जाए।
वीडियो देखते ही परिजन घबरा गए और उसे ढूंढने निकल पड़े। रात को ही परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जांच ही कर रही थी की उसे रिहंद डैम के पास एक बाइक खड़ी मिली। जो कि अमित शाह की थी। इसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी। लेकिन पुलिस को कोई भी सफलता हासिल नहीं मिली।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

