जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, आरोपी फरार

खबर शेयर करें -

बाजपुर। जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी जिससे वहां हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, चार खोखे और कार कब्जे में ले ली है।

फायरिंग करने के आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दो लोगोें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार देर रात ग्राम हरलालपुर स्थित शर्मा फार्म हाउस के पास गन्ने के खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इस दौरान कार से पहुंचे एक युवक ने घर के पास जुआ खेलने का विरोध किया जिस पर जुआ खेल रहे लोग फायरिंग कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार, लाइसेंसी रिवाल्वर और चार खोखे बरामद किए हैं। हरलालपुर निवासी मोहम्मद रफी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अपने घर आ रहा था कि रास्ते में दीपक शर्मा लाइसेंसी पिस्टल लिए खड़ा था। देखते ही दीपक शर्मा ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी और उस पर फायर झोंक दिया। बाद में दीपक ने सतनाम सिंह के साथ उसके घर पहुंचकर गालीगलौज की। फायरिंग कर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

दूसरे पक्ष के मनोज शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके घर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। उसका छोटा भाई दीपक शर्मा शिकायत करने के लिए ग्राम प्रधान के घर गया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके भाई के साथ मारपीट की। तभी से उसके भाई दीपक का फोन बंद आ रहा है। उसके भाई का कोई पता नहीं चल पा रहा है। उसने प्रधान के घर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मोहम्मद रफी की तहरीर पर आरोपी दीपक शर्मा और उसके साथी सतनाम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार