जैश-ए-मोहम्मद की धमकी के बाद काठगोदाम रेलवे स्टेशन की बड़ी सुरक्षा, चेकिंग अभियान जोरों पर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड के रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से रेलवे स्टेशन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है. इसी कड़ी में आज काठगोदाम पुलिस और रेलवे सुरक्षा कर्मियों ने डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की.
अभियानएसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देश पर काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक के नेतृत्व में स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस लोगों को जागरूक करते नजर आए. पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखने पर इसकी जानकारी पुलिस, जीआरपी और रेलवे पुलिस को देने को कहा.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

गौरतलब है कि हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से एक पत्र मिला था. जिसमें हरिद्वार रेलवे स्टेशन सहित उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. पत्र में आतंकी संगठन ने 25 अक्टूबर को स्टेशनों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी है.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

आतंकी संगठन के पत्र में हरिद्वार, काठगोदाम, देहरादून, रुड़की सहित कई अन्य रेलवे स्टेशन एवं धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी दी गई है. ऐसे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान पुलिस ने तेज कर दिया है.