जॉब अलर्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर के 606 पदों पर निकली वैकेंसी

खबर शेयर करें -

OPSC जॉब: अगर आप अध्यापन के क्षेत्र में नौकरी तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए यह बेहतर मौका है। ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों 606 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ( @opsc.gov.in )पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 26 अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी और आवेदन की लास्ट डेट 25 नवंबर, 2021 है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि इन पदों पर आवेदन करने के पहले अच्छी तरह नोटिफिकेशन को पढ़ लें, आवेदन फार्म में जरा सी गड़बड़ी पर इसे अमान्य कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़ीनेगी का रण ! बाठला की रैली में उमड़ा जनसैलाब, विरोधियों के खेमे में मची खलबली

यह भी पढ़े- 10वीं पास के लिए रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी, यहां से करें अप्लाई

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक पर जा सकते है। https://opsc.gov.in/Public/OPSC/Default.aspx

नोटिफिकेशन के मुताबिक,किसी भी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित या संबद्ध विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या किसी विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी को नेट परीक्षा पास होनी चाहिए। इसके अलावा पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक और 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी। इसके अलावा डीयू ने भी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत 251 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इच्छुक उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।  

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गढ़ीनेगी का रण ! बाठला की रैली में उमड़ा जनसैलाब, विरोधियों के खेमे में मची खलबली