टनकपुर-जौलजीबी निर्माणाधीन सड़क पर हादसे में भाजपा नेता हरीश भट्ट के बेटे की मौत

खबर शेयर करें -

निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर गौजी नाले के पास हादसे में भाजपा नेता और टनकपुर मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष हरीश भट्ट के बेटे की मौत हो गई। हादसा बाइक के पत्थर से टकराने से हुआ। बाइक में सवार दूसरा युवक घायल हो गया।


टनकपुर ककरालीगेट निवासी हर्षित भट्ट (22) पुत्र हरीश भट्ट और ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज वार्ड नंबर 10 निवासी हिमांशु पंत (30) पुत्र प्रकाश पंत के साथ रविवार शाम पांच बजे बाइक से चूका से टनकपुर आ रहा था। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि ठुलीगाड़ से आठ किमी दूर गौजी नाले पर बाइक असंतुलित होकर पत्थर से टकराकर पांच फीट खाई में लुढ़क गई। बाइक चला रहे हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे सवार हिमांशु घायल हो गए। पुलिस ने हिमांशु को उप जिला अस्पताल भर्ती कराया। डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि चोटिल युवक हिमांशु पंत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा

बताया गया है कि कुछ देर पूर्व ही हर्षित के पिता इसी मार्ग से अपनी मां को बमनगांव छोड़कर लौटे थे। इसी साल जून में टीजे रोड पर एक और बाइक हादसे मैं एक युवक की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप