टिहरी में तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, 1 किमी दूर जंगल में मिला शव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के टिहरी जिले की घनसाली क्षेत्र के मयकोट गांव में एक आदमखोर तेंदुए ने एक किशोर पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम 6 के करीब हुई जब ​घर लौटते समय अरनव चंद (13) पर तेंदुए ने घात लगाकर हमला किया और उसे घसीटकर जंगल में ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप

अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान में मुश्किल आई लेकिन वन विभाग व राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयासों से अरनव का शव उसके घर से 1 किमी दूर जंगल में रात्रि 2 बजे झाड़ियों से बरामद किया गया। घटना के बाद से ग्रामीणों व आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

मौके पर मौजूद वन रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मयकोट गांव की ओर आने वाले रास्ते में झाड़ियां हैं और संभवत: तेंदुए ने उन्हीं में छुपकर घात लगाकर हमला किया होगा। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकडने के लिए गांव में पिंजरा और गश्ती दल तैनात कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad