टुकटुक वाले ने सस्ते दाम पर काशीपुर से खरीदी शराब और चल पड़ा जसपुर में महँगे दाम पर बेचने परंतु पुलिस ने किया मिशन को फेल
राजू अनेजा, काशीपुर। अवैध शराब का कारोबार करने वालों ने पुलिस से बचने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं अभी तक कार एवं अन्य वाहनों के जरिए शराब की तस्करी करने वालों ने अब ई-रिक्शा को शराब तस्करी करने का माध्यम बना लिया है वहीं शराब तस्कर जितने चतुर हैं पुलिस भी उनसे दो कदम आगे ही रहती है।कुंडा पुलिस ने ई-रिक्शा के माध्यम से भारी मात्रा में ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की पेटियों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है पकड़ी गई शराब काशीपुर से जसपुर ले जाई जा रही थी।
कुंडा थाने में तैनात उपनिरीक्षक भूमिका पांडे द्वारा पुलिस टीम के साथ नए ढेला पुल के पास चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान ई रिक्शा में 12 पेटी अंग्रेजी शराब मैक्डवल व्हिस्की ले जाते हुए उस वक़्त दो अभियुक्तों को दबोच लिया जब दोनों अभियुक्त इस शराब को ई रिक्शा से जसपुर बेचने ले जा रहे थे। पुलिस की पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपने नाम चंदन कुमार पुत्र बूची झा निवासी दरभंगा बिहार बताया जोकि काशीपुर में जसपुर खुर्द में मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास रहता है।

जबकि दूसरा अभियुक्त राजू कुमार पुत्र नवल किशोर है जोकि आईटीआई थाना क्षेत्र के बाजपुर रोड स्थित श्याम पुरम कॉलोनी का निवासी है। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वह इस शराब को गंगेबाबा रोड काशीपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के अनुज्ञप्ति धारक दीपक व केयरटेकर भोलानाथ डाबर से सस्ते दाम पर खरीद कर लाए थे और जसपुर में बेचने जा रहे थे। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 60/72 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। शराब पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूमिका पांडे, कांस्टेबल नरेश चौहान, हरीश प्रसाद, त्रिलोक सिंह, कैलाश काला और राजेंद्र चौधरी आदि शामिल रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

