टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले अभिनव ने इंटरमीडिएट परीक्षा में भी लहराया अपना परचम
सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में 96.2 % अंक पाकर क्षेत्र का नाम किया रोशन
राजू अनेजा, लालकुआं।एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के छात्र अभिनव चौधरी ने इंटरमीडिएट सीबीएसई परीक्षा में 96.2 % अंक पाकर विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अव्वल रहने वाला छात्र अभिनव लाल कुआं के प्रतिष्ठित विद्यालय के प्रबंधक अजय चौधरी का सुपुत्र है क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं देते हुए अभिनव के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बताते चलें कि वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर निवासी अभिनव चौधरी पढ़ाई के साथ साथ हमेशा खेलों में भी अपना परचम लहराया है ,टेबल टेनिस के एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में अभिनव 8 बार राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड की ओर से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने
इस वर्ष भी केरल में हुई अंडर 17 और अंडर 19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ओर से प्रतिनिधित्व किया। अभिनव के पिता अजय चौधरी होलीट्रीनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाल कुआं के प्रबंधक है अभिनव ने इसका श्रेय अपने माता-पिता तथा अपने गुरुजनों को दिया है। खेलों में रुचि रखने वाले अभिनव आगे भी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहते हैं। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद अभिनव के परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त है अभिनव की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुमका, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी, चेयरमैन लाल चंद्र सिंह ,पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वदमन चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ,महामंत्री दिनेश लोहनी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए अभिनव के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

