ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत, मानसिक रूप से परेशान था मृतक

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। नगर के चीमा चौराहा क्रॉसिंग के पास रामनगर से मुरादाबाद जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड की दर्दनाक मौत हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से परेशान था तथा सुबह से रेलवे ट्रैक पर इधर से उधर टहल रहा था इधर सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह जब रामनगर से मुरादाबाद को जाने वाली ट्रेन जैसे ही खंबा नंबर 51/3 के पास पहुंची तभी एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई । घटना घटते ही लोको पायलट ने ट्रेन रोककर घटना की सूचना तुरंत रेल अधिकारियों को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है बताया जाता है कि यह घटना चीमा चौराहा रेलवे क्रासिंग के पास नंबर नंबर 51/3 के पास हुई है। चर्चा है कि जब रामनगर से मुरादाबाद को ट्रेन जा रही ट्रेन थी तभी चीमा चौराहे रेलवे क्रासिंग से पहले इन्द्रा कालोनी के पास अज्ञात व्यक्ति ट्रेन के पटरी से नहीं उठा जिससे उसकी मौत हो गई।
लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति पिछले कुछ समय से ट्रेन के आने-जाने के समय पटरी पर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की कोशिश कर रहा था। वहाँ लोगों ने उसे कई बार बचाया। लोगों के मुताबिक वह व्यक्ति बीमारी की वजह से खुद को परेशान बताता था।सूचना पर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे लेकिन जिस जगह घटना हुई वह सिविल पुलिस के क्षेत्र में आता है। इसलिए कटोराताल पुुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टटमार्टम के लिए भेज दिया है। कटोराताल चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई। शव बुरी तरह क्षत विक्षत अवस्था में है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश