ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

खबर शेयर करें -

काशीपुर। ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
शनिवार की देर रात स्टेशन मास्टर एसएस डुंगरियाल ने आईटीआई पुलिस पुलिस को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत होने की सूचना दी। सूचना पर पैगा चौकी प्रभारी अमित शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पैगा चौकी से करीब 1 किलोमीटर दूर रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत हालत में उनको एक शव मिला। जहां उन्होंने शव की तलाशी ली। जिसमें उसकी जेब से नैनीताल बैंक का एक एटीएम बरामद हुआ है उस पर इशेष कुमार लिखा हुआ। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पैगा चौकी प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि मृतक की जेब से एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। जो कि नैनीताल बैंक का है। उस पर इशेष कुमार लिखा हुआ है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि खर्च में गोपाल राणा अव्वल, यशपाल आर्य फिसड्डी; त्रिलोक सिंह चीमा तीसरे पायदान पर