ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल, CCTV में कैद हुईं हादसे की तस्वीरें

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: रावली महदूद के मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक आठ साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक की अनदेखी का शिकार यह मासूम बच्चा हो गया. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मौके पर परिजनों ने बच्चे की गंभीर हालत को देख भूमानंद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ बच्चा रावली महदूद का निवासी है. बच्चे को इलाज के लिए भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने मौके पर ही ट्रैक्टर चालक पकड़ लिया था और घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली रानीपुर गैस प्लांट रिपोर्टिंग चौकी पुलिस ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर सहित चौकी ले गई.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है. बता दें कि इस क्षेत्र में इससे पहले भी कई ऐसे हादसे हो चुके हैं. जिसमें कई मासूम बच्चों ने अपनी जिंदगी गंवाई है.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार