ठुकराल की तिरंगा यात्रा से सियासी गलियारों में मचा तूफान
राजू अनेजा, रूद्रपुर। विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने तिरंगा यात्रा के बहाने रुद्रपुर विशाल रैली निकालकर सियासी तूफान को हवा दे दी है सूत्रों की माने तो रुद्रपुर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के भाई संजय ठुकराल के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा को आगामी 2022 में होने वाले निकाय चुनाव से जोड़ा जा रहा है सियासी गलियारों में चर्चा है कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रुद्रपुर मेयर पद को लेकर संजय ठुकराल की तैयारी शुरू कर दी है जिसको लेकर आज उन्होंने तिरंगा यात्रा के बहाने ही सही अपने चिर प्रतिद्वंद्वियों को अपनी ताकत का एहसास भी करा दिया।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा के संयोजक संजय ठुकराल के नेतृत्व में गाँधी पार्क से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । तिरंगा यात्रा गाँधी पार्क से आरंभ होकर बाटा चौक, मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक , पाँच मंदिर विधवानी मार्केट होते हुए राष्ट्र गान के उपरांत गाँधी पार्क राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष तिरंगा यात्रा का समापन हुआ l तिरंगा यात्रा में सेकडों लोग वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के जयकारे लगाते हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति भावना से ओतप्रोत दिखाई दिये l

तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान का प्रतीक है इसी तिरंगे को हाथों में थाम आजादी के आंदोलन में देश के महान स्वतन्त्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों ने अंग्रेजो को देश छोङने पर मजबूर कर दिया l
वहीं संजय ठुकराल ने अपने संबोधन में कहा की माँ भारती की रक्षा हेतु आजादी के दीवानों ने तिरंगे को थामे अपना सर्वस्व न्यौच्छावर कर दिया l और माँ भारती के चरणों में अपना जीवन समर्पित कर दिया l उन्होंने कहा कि रूस – युक्रेन युद्ध के आरंभ के दौरान पूरी दुनिया ने तिरंगे की ताकत को देखा और तिरंगे को थामकर भारत ही नहीं अन्य कई देशों के नागरिकों ने सुरक्षित युक्रेन बॉर्डर पार किया l उन्होंने कहा की आजादी के इस 75 वें वर्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है देश के नागरिक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहरा रहे हैं l तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा रूद्रपुर माँ भारती के जयघोषों से गुंजयमान रहा। इस दौरान वंदेमातरम् ग्रुप के संजय आर्य, ठाकुर जगदीश सिंह, हरीश जल्होत्रा, विपिन शर्मा बिट्टू, आशीष छाबड़ा,जसविंदर सिंह खरबंदा,हरविंदर सिंह हरजी विजय फुटेला, गौरव आहुजा, आकाश अरोरा, मनीष ठुकराल, ठुकराल, ,राजीव गंगवार, सुनील चुघ, संजय आर्या, महेंद्र आर्या, पार्षद प्रमोद शर्मा, पार्षद भुवन गुप्ता, पार्षद रंजीत सागर, पूर्व सभासद गुरदीप सिंह,विक्की मुंजाल, आशु मिड्ढ़ा
गोविंद राय, गणेश राय, सतनाम सिंह देवकरन गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, जितेंद्र यादव, जितेंद्र चौधरी, बंटी कोली, गोविंद सहनी ,त्रिलोचन सिंह, अवधेश शर्मा, नंद लाल, राम अवतार राजपूत, महाराज सिंह यादव, अमर वर्मा, सूरज यादव, देवी दयाल,विााल, रोहित, धीरज, नरेंद्र कुमार, रिचा, मीनाक्षी, सर्वेश, कमलेश, मता देवी,प्रीति, जशोदी, तारावती, जगदीश आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

